बागपत पुलिस लाइन में दागे गए आंसू गैंस के गोले, गांव में 50 लोगों की तबियत बिगड़ी, स्कूल में छुट्टी
Tear gas shells were fired in Baghpat Police Line, 50 people in the village fell ill, school closed

बागपत/उत्तर प्रदेश। बागपत पुलिस लाइन में मंगलवार को चल रही मॉक ड्रिल के दौरान पास के गांव में अफरा-तफरी मच गई। आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के कारण गांव के लोगों की आंखें जलने लगी। अध्यापकों ने स्कूल की छुट्टी कर दी। शाम तक लोग परेशानी से जूझते रहे। सुबह करीब सात बजे पुलिस लाइन बागपत में पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण के लिए अभ्यास कर रहे थे।
इस दौरान फायरिंग, निशानेबाजी सहित अन्य उपकरणों को चलाने का अभ्यास सहित दंगा नियंत्रण की ट्रेनिंग दी जा रही थी। पुलिस लाइन में अभ्यास के दौरान आंसू गैस के गोले भी दागे गए, लेकिन उस समय वातावरण में बदलाव हो गया और हवा दूसरी दिशा से चलने लगी। आंसू गैस के दागे गए गोलों से निकली गैस पास के निवाड़ा गांव तक असर करने लगी। पास में मौजूद स्कूल के बच्चें परेशान हो गए, गांव वालों को भी परेशानी होने लगी। लोगों ने आंखों में जलन ओर खांसी की शिकायत की। अध्यापकों ने छात्रों की हालत को देखते हुए सुरक्षा वश स्कूल की छुट्टी कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हवा का रुख बसलने से ऐसा हो गया था। सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए है।
पुलिस लाइन के पास की निवाड़ा गांव का सरकारी स्कूल है। सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो सब ठीक था। लेकिन स्कूल में जब पार्थना होने लगी उसी समय वातावरण में प्रदूषण आने लगा और छात्रों की आंखों में जलन की शिकायत हुई, अध्यापकों की समझ नही आया क्या रहे। अध्यापकों ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल की छुट्टी कर दी और मौसम ठीक होने पर स्कूल बुलाने के लिए बोल दिया। ग्रामीणों भी अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंच गए।




