फतेहपुर में नदी से निकाला जिंदा सांप, मुट्ठी से दबाया मुंह और चबा गया, दरिंदा रह चुका है डाकू

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के फतेहपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स नदी से जिंदा सांप पकड़कर उसे अपने दांतों से काटने लगता है और उसका कच्चा मांस चबाता है। ये मामला फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के कालका का डेरा का है।
सांप को काटने वाले शख्स की पहचान गंगा प्रसाद के तौर पर हुई है। यह बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के कगार गांव का मूल निवासी है और किशनपुर थाना क्षेत्र के गांव में अपने ससुराल में रह रहा है।
गंगा प्रसाद के ऊपर बांदा और फतेहपुर में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पहले ये शंकर केवट के साथ रहता था और फिर कुछ दिनों बाद खुद का गैंग चलाने लगा था। दर्ज मुकदमों में से एक में उम्र कैद की सजा हुई फिर सजा काट के जेल से निकला तो मछली शिकार कर जीविका चलाने लगा।
मछलियां पकड़ने के साथ ही उसका एक शौक जिंदा सांप खाने का भी है, जिसका लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह पहले भी कई सांपों को ऐसे ही पकड़कर उनका शिकार कर चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button