दिल्ली में हुड़दंगियों पर काबू के लिए 520 चौराहों पर 2033 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

नई दिल्ली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने होली वाले दिन ट्रैफिक के सुचारू संचालन के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सड़कों पर पैदल चलने वालो, मोटर चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवर-स्पीडिंग, लापरवाही से वाहन चलाने, खतरनाक ड्राइविंग, रेट लाइट जपिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना और दोपहिया वाहनों पर स्टंट करने वाले को रोकने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। दिल्ली की 520 प्रमुख चौराहों व सड़कों पर 2033 पुलिस अधिकारी व कर्मी तैनात किए जाएंगे।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के लिए ट्रैफिक पुलिस के विशेष जांच दल बनाए गए हैं। इनमें 2033 ट्रैफिक अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनको विशेष जांच दलों को 287 प्रमुख चौराहों व 233 ड्रंकन प्वाइंट पर तैनात किया जाएगा। पीसीआर व स्थानीय पुलिस दलों के साथ विशेष जांच दल पूरी दिल्ली में विभिन्न सड़कों और प्रमुख स्थानों पर नशे में वाहन चलाने वाले और रेड लाइट जंप करने वालों को पकड़ने के लिए तैनात किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय समिति के आदेशों के अनुसार शराब पीकर वाहन चलाने वालों, लाल बत्ती को जंप करना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने, खतरनाक ड्राइविंग और तेज गति से वाहन चलाने पर पकड़े जाने वालों का लाइसेंस तीन महीने के लिए जब्त कर लिया जाएगा। अगर नाबालिग वाहन चलाते हुए, स्टंट करते, बिना लाइसेंस के वाहन चलाए जाने पर वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
इन बातों को रखें ध्यान-
– शराब पीकर वाहन न चलाएं।
– निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
– यातायात सिग्नल का पालन करें।
– अन्य वाहनों के साथ रेस न लगाए।
– ट्रिपल राइडिंग करने से बचे, हेलमेट लगाए।
– लापरवाही से टेड़ा-मेडा वाहन न चलाए।
– नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए न दें।
– स्टंट न करें।
– होली सार्वजनिक स्थानों पर मनाने के बजाय घर में मनाएं।

दिल्ली के कई होलसेल बाजार आज दोेपहर से कल तक बंद रहेंगे
होली त्योहार की वजह से मंगलवार दोपहर से ही दिल्ली की कई होलसेल मार्केट बुधवार तक बंद रहेंगी। 500 से ज्यादा छोटे बड़े बाजारों में होली की छुट्टी हो जाएगी। इस बार होली की तिथि को लेकर व्यापारियों में आशंकाएं थी। लेकिन व्यापारियों ने आठ मार्च को ही एक साथ होली पर्व मनाएंगे।चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, नया बाजार, खारी बावली, भागीरथ प्लेस, सदर बाजार, करोल बाग, मोरी गेट, कनॉट प्लेस, लाजपत नगर, साउथ एक्स, नेहरू प्लेस, कमला नगर, राजौरी गार्डन, रोहिणी, पीतमपुरा, शाहदरा, कृष्णा नगर, तिलक नगर आदि 500 से ज्यादा बाजारों में 8 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। 7 मार्च को ही दोपहर बाद होलसेल बाजारों में छुट्टी हो जाएगी क्योंकि लोग होली दहन के लिए जल्दी घर जाना चाहेंगे।
शब-ए-बरात के लिए 759 पुलिसकर्मी तैनात होंगे
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शब-ए- बारात के लिए ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसे देखते हुए 7 मार्च को रात 9 बजे से लेकर आठ मार्च को सुबह छह बजे तक ट्रैफिक कई जगह परिवर्तित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस यातायात के सुचारू संचालन के लिए व स्टंट करने वालों को पकड़ने के लिए 283 प्रमुख स्थानों पर 759 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button