गाजियाबाद में ब‍िना रजिस्‍ट्रेशन चल रहा था ‘सैंया जी पूरी वाले’ का रेस्‍टोरेंट

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मालीवाड़ा चौक पर शहर की प्रसिद्ध पूरी के रेस्टोरेंट ‘सैंया जी पूरी वाले’ के यहां गुरुवार को स्‍टेट टैक्‍स डिपार्टमेंट की टीम ने रेड डाली। आरोप है कि इन्होंने फूड प्रेपरेशन में विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाया था, जबकि वह रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे थे। फूड प्रेपरेशन पर केवल एक फीसदी टैक्स लगता है, जबकि रेस्टोरेंट में अलग-अलग रेट से जीएसटी लगाया जाता है। पिछले कुछ दिन से विभाग की टीम रेकी करने के काम में लगी हुई। रेकी में जब यह फाइनल हो गया है कि यहां पर रेस्टोरेंट का संचालन हो रहा है। इसके बाद टीम ने रेड किया।राज्यकर विभाग के अडिशनल कमिश्नर ओपी तिवारी ने बताया कि सैयां जी पूरी वाले ने विभाग में फूड प्रेपरेशन में रजिस्ट्रेशन करवाया था, जबकि काम रेस्टोरेंट का था। दुकान मालिक पर पहले का 12 लाख रुपए टैक्स बकाया है। पहले इसे जमा करवाया जाएगा। फिर इसके बार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विभाग के अधिकारी पिछले कुछ दिन से रेकी कर रहे थे कि इस दुकान के पत्तल और दोने कहां पर फेंक जाते थे। रेड वाले दिन विभाग के अधिकारी पूरे दिन के पत्तल और दोने को गिनते रहे। इसके आधार पर एक दिन की बिक्री का आकलन किया जाएगा। फिर उसके आधार पर टैक्स लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने करीब चार साल पहले विभाग में रजिस्ट्रेशन करवाया था। पिछले चार साल के आधार पर जीएसटी की गणना किए जाने की भी बात अधिकारी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button