आने वाले समय में महिला के बगैर दो पुरुष भी कर सकेंगे बच्चा पैदा! चूहों पर हुआ शोध पूरी तरह सफल

In the coming times, two men will be able to produce a child without a woman! Research on mice is completely successful

नई दिल्ली/एजेंसी। विज्ञानियों को दो नर चूहों से स्वस्थ संतान पैदा करने में कामयाबी मिली है। जेनेटिक इंजीनियरिंग के जरिये पैदा किए गए ये चूहे बड़े हो गए हैं। इस उपलब्धि से लुप्तप्राय प्रजातियों को विलुप्त होने को रोकने की उम्मीद जगी है। बीमारी या अन्य कारकों से क्षतिग्रस्त ऊतकों या अंगों को बदलना भी संभव हो सकता है। यह सफलता समलैंगिक पुरुषों के लिए संतान पैदा करने का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
चीन के शोधकर्ताओं का कहना है कि केवल दो नर चूहे के जेनेटिक मेटेरियल का उपयोग करके चूहों को पैदा किया है। इसके लिए मादा चूहे का उपयोग नहीं किया गया। इसके लिए ‘भ्रूण स्टेम सेल इंजीनियरिंग’ तकनीक का उपयोग किया गया।
इस तकनीक के जरिये वैज्ञानिकों ने एक चूहे के स्पर्म से अंडे बनाए, जिन्हें दूसरे चूहे के स्पर्म से निषेचित किया गया। स्टेम सेल तकनीक नई नहीं है, लेकिन पिछले सभी प्रयासों में पूरी सफलता नहीं मिल सकी थी।
स्टेम कोशिकाएं विशेष कोशिकाएं होती हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार की कोशिकाएं विकसित करने की क्षमता होती है। भ्रूण में मौजूद भ्रूण स्टेम कोशिकाएं, भ्रूण के सभी प्रकार की कोशिकाओं में विकसित होने की क्षमता रखती हैं। यह शोध सेल स्टेम सेल जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
शोधकर्ताओं ने 20 जीन को एडिट किया। इसके लिए क्लोनिंग तकनीक का उपयोग किया गया। नर जीन के दो सेटों का उपयोग करके प्रजनन किए गए चूहे या तो विकसित नहीं हुए या गंभीर विकृति के साथ पैदा हुए और मर गए।
हालांकि, चूहों की स्टेम कोशिकाओं में 20 अलग-अलग जीनों को एडिट करने के बाद शोधकर्ताओं को स्वस्थ चूहे पैदा करने में सफलता मिली। शोधकर्ताओं ने 1,081 भ्रूण बनाए। उनमें से कुल 84 नर और 50 मादा चूहों का जन्म हुआ। इनमें से आधे से अधिक बड़े होने से पहले ही मर गए।

दो नर चूहों से इस तरह बनाए चूहे:

  • एक नर चूहे से लिया स्पर्म
  • इस शुक्राणु से बनाई स्टेम कोशिका
  • इन स्टेम कोशिकाओं के जीन को एडिट किया
  • एडिट स्टेम कोशिकाओं से अंडे बनाए
  • दूसरे नर चूहे से स्पर्म लिया
  • स्पर्म को इन अंडे से मिलाया
  • भ्रूण को सरोगेट में प्रत्यारोपित किया
  • दोनों नर चूहे के संतान पैदा हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button