रामनगरी अयोध्या में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, ईसाई करा रहे थे हिंदुओं का धर्म परिवर्तन, 3 गिरफ्तार

The game of conversion was going on in Ramnagari Ayodhya, Christians were converting Hindus, 3 arrested

अयोध्या/उत्तर प्रदेश। रामनगरी में बड़े स्तर पर धर्मांतरण का खेल उजागर हुआ है। जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। धर्म परिवर्तन न करने पर ईसाई पादरियों तथा उनके साथियों ने मारपीट की है। पूरे मामले में 40 लोगों को पूछताछ के लिए बस से कोतवाली लाया गया है। महिला पुरुष और बच्चों के साथ एक कमरे में अवैध धर्मांतरण का खेल चल रहा था। कमरे से भारी मात्रा में ईसाई धर्म से सबंधित पुस्तकें और सामग्रियां बरामद हुई हैं। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तीन लोगों के विरुद्ध अयोध्या पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के नुबाबा बैदरा गांव का मामला है। शिकायत के आधार पर बीकापुर थाना प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने पुलिस टीम के साथ रविवार दिन में खजुराहट क्षेत्र में एक मकान में छापा मारा। मौके पर कमरे में करीब 36 लोग ईसाई मिशनरी की प्रार्थना सभा में शामिल पाए गए। जिसमें पुरुषों के अलावा काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। पुलिस को बड़ी संख्या में ईसाई धर्म की बाईबिल और अन्य ईसाई किताबें मिली।
इस पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि इस मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है, मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी। पुलिस ने ईसाई धर्म की धार्मिक पुस्तकों के अलावा वाद्य यंत्र और अन्य सामग्रियों को कब्जे में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button