फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर- 5 लोगों की दर्दनाक मौत

फतेहपुर,(उत्तर प्रदेश)। हुसेनगंज क्षेत्र के बारहमील के समीप सोमवार अपराह्न तीन बजे ट्रक व कार की सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
हादसे से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दिवंगतों में दो महिलाएं व तीन पुरुष बताए गए हैं। खबर पाकर डीएम श्रुति व एसपी उदयशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। हादसे से कार के परखच्चे उड़े गए। हुसेनगंज इस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि दिवंगतों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, मरने वाले सभी एक ही परिवार असोथर थाने के ग्राम बकरी के रहने वाले है।




