प्रबल प्रताप सिंह ने कराया कोरवा समाज के 2 सौ लोगो के पैर पखारकर सनातन धर्म में कराई घर वापसी

रायपुर/एजेंसी। बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कोरवा समाज के 56 परिवारों के पैर धोकर सनातन धर्म में घर वापसी करवाई। अखिल भारतीय घर वापसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा- “जनजातीय समाज ने सदैव विदेशी साजिशों और आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति की रक्षा की है। वे मां भारती के असली योद्धा रहे हैं, इसीलिए उन्हें कमजोर करने के लिए सात समंदर पार से षड्यंत्रकारी ताकतों ने धर्मांतरिण करने की साजिश रची। उनकी घर वापसी राष्ट्र को मजबूत करने की एक अनुपम पहल है। ”
बीजेपी के कद्दावर नेता दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह ने रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कुमरता में पहाड़ी कोरवा जनजाति के 56 परिवार के लगभग 200 लोगों की सनातन धर्म में वापसी कराई। इस दौरान उन्होंने सभी के पैर भी धोए। प्रबल प्रताप ने कहा- वह अपने पिता की तरह लोगों की घर वापसी करवा रहे हैं।

धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं होगा
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा “अब धर्मांतरण स्वीकार नहीं होगा जो लोग धर्मांतरण के काम में लिप्त पाया जाएगा वह सजा भगुतने के लिए तैयार रहे। उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को देश के लिए खतरा है। अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगामी पीढियां हमें माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा “देश की आजादी के बाद जितने भी लोग धर्मांतरित हुए हैं उनकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
प्रबल प्रताप सिंह इस बार विधानसभा का चुनाव हार गए हैं। बीजेपी ने उन्हें बिलासपुर जिले की कोटा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, बीजेपी के कद्दावर नेता रहे दिलीप सिंह जूदेव के छोटे बेटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button