सरकारी रोजगार मेला में हुई धोखाधड़ी में एफआईआर दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अयोध्या,(उत्तर प्रदेश)। अयोध्या की रुदौली तहसील में आयोजित सरकारी रोजगार मेले में बेरोजगार युवक के साथ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित विशाल सोनी ने एसडीएम रुदौली को दिए गए शिकायती पत्र में पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया, जिसको संज्ञान में लेते हुए तत्काल कोतवाल रुदौली को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। कोतवाल रुदौली ने आरोपी संतोष सिंह और अखिलेश कुमार पता अज्ञात के विरुद्ध धारा 420 और 406 का केस दर्ज कर पुलिस अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित युवक विशाल सोनी ने उप जिलाधिकारी रुदौली को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि बीते 21 जून को तहसील रुदौली में रोजगार मेला का आयोजन हुआ था, जिसमें प्रार्थी का चयन मैनकाइंड हेल्थ केयर सर्विस में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर किया गया था। 7479729430 से कॉल आई। इसके बाद दूसरे दिन फिर कॉल आई और बताया गया कि मैं कंपनी से एचआर संतोष सिंह बोल रहा हूं और आपका चयन डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर हो गया। प्रशिक्षण के लिए 15 दिन के लिए गोरखपुर आना होगा। इसके लिए आपको तीन हजार रुपये देना होगा, जिसमें रहना, खाना और प्रशिक्षण शुल्क भी शामिल है। पीड़ित ने संतोष सिंह को 3000 और अन्य सुविधा के नाम पर 5200 रुपया अखिलेश कुमार के मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन भेज दिए।
बताए गए स्थान पर पीड़ित पहुंचा तो इस नाम का कोई कार्यालय नहीं मिला और न ही कोई इसकी शाखा मिली। पीड़ित विशाल सोनी निवासी ग्राम तेलियागढ़ गोसाईगंज तहसील सदर की ओर से एसडीएम रुदौली को शिकायत दी गई। जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए कोतवाल रुदौली को ममाला दर्ज करने के निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button