गाजियाबाद में युवक के प्राइवेट पार्ट में नोजल लगाकर पेट में भर दी हवा, हालत गंभीर

गाजियाबाद। इंसान की हैवानियत कई बार जनवरों को भी पीछे छोड़ देती हैं। समझ से परे है कि आखिर इतनी बर्बरता कैसे कोई कर सकता है एक दूसरे इंसान के साथ। ऐसी ही हैवानियत गाजियाबाद में हुई। जहां कुछ लोगों ने एक गरीब 19 साल के कार क्लीनर को अपना निशाना बनाया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के सिहांनी इलाके में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने 19 वर्षीय कार क्लीनर के निजी अंग में हवा भरने वाली पाइप का नोजल डाल दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पीड़ित की पहचान विजय के तौर पर हुयी है और वह सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर कार क्लीनर का काम करता था। शनिवार को मोहित नाम के व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई थी। अपर पुलिस उपायुक्त आलोक दुबे ने बताया, मोहित ने विजय पर हमला किया और बाद में प्रेशर एयर पाइप का नोजल उसके निजी अंग में डाल कर और एयर वॉल्व खोल दिया और उसके ऊपर बैठ गया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने बताया, हमने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button