दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, टेंपो ट्रेवलर बस ने पीछे से ट्रक में टक्कर मारी, 4 की मौत, 7 घायल
Accident on Delhi Mumbai Expressway, Tempo Traveller bus hit truck from behind, 4 dead, 7 injured

कोटा/राजस्थान। कोटा ग्रामीण के बूढ़ादीत थाना क्षेत्र पर दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आज रविवार सुबह 5 बजे के लगभग इंदौर से करौली जा रही टेंपो ट्रेवलर बस आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी।
थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि इस हादसे में बस सवार 4 जनों की मौत हो गई। 7-8 लोग घायल हो गए। यह सभी लोग राजस्थान के करौली के रहने वाले। इंदौर कार्यक्रम में शामिल होकर आ रहे थे, और तभी सड़क हादसा चंबल पुल के पास हुआ।
घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे बूढ़ादीत थाने के हेड कांस्टेबल शेर मोहम्मद ने बताया कि दो वाहनों में भिड़ंत का मामला है, लेकिन मौके पर एक वाहन मौजूद नहीं था। इस हादसे में टेंपो ट्रेवलर बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सुरेश सोनी, गीता सोनी और अनिल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बृजेश को देईखेड़ा अस्पताल से कोटा रेफर किया गया, जहां रास्ते में दम तोड़ दिया।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस भी आई, जिससे घायलों और मृतकों को तत्काल पास के बूंदी जिले के देई खेड़ा अस्पताल ले गए। गाड़ी में बच्चों को मिलाकर करीब 15 लोग सवार थे। जिनमें प्रीतिका, सानिया, कनिषा, तनुज, संजू, सीमा, प्रमोद, मनोज और ममता घायल हई हैं।
थानाधिकारी रघुवीर सिंह हाड़ा ने बताया कि घायलों को दहीखेड़ा से कोटा एमबीएस रेफर कर दिया है। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी पूरी जांच की जाएगी। जिस वाहन में सवार लोगों की मौत हुई है, वो पीछे से अन्य वाहन में घुसी है, लेकिन कारण क्या रहे हैं, यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।




