सीएम आतिशी के घर पहुंचे वीरेंद्र सचदेवा, सरकारी आवास को लेकर सियासत तेज

Virendra Sachdeva reached CM Atishi's house, politics intensifies over government residence

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी बंगले को लेकर सियासत जारी है। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज सीएम हाउस पहुंचे, जहां उन्हें पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद बीजेपी भी एक्शन में आ गई। पहले बीजेपी ने शीशमहल का वीडियो जारी कर आप से तीखे सवाल पूछे। इसके बाद दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा सीएम आतिशी के घर के बाहर पहुंच गए। उन्होंने दावा किया कि आतिशी के पास दो-दो बंगले हैं। उन्होंने आतिशी को ‘बंगले वाली देवी’ कहा।
दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा आतिशी के घर के बाहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आतिशी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि आखिर आतिशी कितने बंगले चाहती हैं। उनके पास पहले से दो-दो बंगले हैं। सचदेवा ने आतिशी को बंगले वाली देवी बताया। सचदेवा ने आप के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पीएम आवास सरकारी दर्जा प्राप्त बंगला है। कोई और प्रधानमंत्री आएगा, तो वो उस घर में रहेगा। इस पर आप को क्या आपत्ति है। लेकिन शीशमहल में पीडब्ल्यूडी मना कर रहा है कि हमने पैसा नहीं लगाया, तो आप की काली कमाई अरविंद केजरीवाल कहां से लाए? हम इसका जवाब मांग रहे हैं।
उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में पूर्व सांसदों को सरकारी आवास किराये पर मिलने का प्रावधान है। लेकिन अरविंद केजरीवाल को कुछ नहीं हैं। वो किस हैसियत से 5 फिरोजशाह रोड रह रहे हैं। केजरीवाल इसका जवाब क्यों नहीं दे रहे?
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा स्वास्थ्य योजना की घोषणा पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “कांग्रेस दिल्ली के धरातल से लुप्त हो चुकी है। कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है… इस योजना के जरिए वे सिर्फ अपना अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वे इसलिए भी बेनकाब हो रहे हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव में वे अरविंद केजरीवाल के साथ लड़े थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में आमने-सामने हैं। आगामी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वे फिर से साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं…”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button