कानपुर में गर्ल्स हॉस्टल की केयर टेकर की हत्या,बिना कपड़ों के खून से लथपथ मिली थी

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर में बीते सोमवार शाम गर्ल्स हॉस्टल की केयर टेकर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव हॉस्टल के रूम में नग्न हालात में खून से सना हुआ मिला है। मृतका की बेटी जब दूध लेकर वापस लौटी तो, घटना की जानकारी हुई। बेटी का आरोप है कि रेप के बाद हत्या की गई है। उसने बताया कि जब घर लौटी तो टिफिन डिलीवरी बॉय को भागते हुए देखा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बुधवार को महिला का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
काकादेव थाना क्षेत्र स्थित गीता नगर में एक गर्ल्स हॉस्टल की केयर और टिफिन संचालिका मंजू त्रिवेदी (35) मूलरूप से हरदोई की रहने वाली थी। महिला के पति का पांच साल पहले निधन हो गया था। उसके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। मृतका की बेटी ने बताया कि मेरी मां गर्ल्स हॉस्टल की देखरेख के साथ ही टिफिन भी बनाती थीं। टिफिन सप्लाई करने वाला अर्जुन यादव आया था। सोमवार को टिफिन नहीं जाने थे इसके बाद भी अर्जुन यादव हॉस्टल आया था।
मृतका की बेटी ने बताया कि अर्जुन ने मुझे दूध लाने के लिए भेजा दिया। अर्जुन ने मेरे साथ अपने भाई टिंकू और अपने साथी रोहित यादव को भेजा था। जब मैं वापस लौटी तो अंदर से गेट लॉक था। मैंने गेट खटखटाया तो उसने नहीं खोला। इसके बाद उसने कहा कि 10 मिनट बाद आना। मैं गेट के बाहर खड़ी रही, लेकिन गेट नहीं खुला। हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की की मदद ली। काफी देर बाद जब गेट खोलने आया, तो मैंने देखा कि उसकी टीशर्ट पर खून लगा हुआ था। गेट खोलते ही अर्जुन फौरन भाग गया। मैंने अंदर जाकर देखा तो मां के शरीर पर कपड़े नहीं थे। चारों तरफ खून फैला हुआ था। मैंने इसकी सूचना अपने भाई को दी। इसके बाद मां को हैलट अस्पताल ले गए। जहां, उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
आरोपियों से की जा रही पूछताछ
एडीसीपी रचना सिंह के मुताबिक बीते 13 नंवबर की रात दो बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। इन्हे परिजनों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों की पूछताछ के आधार पर एक युवक की गिरफ्तारी की गई है, जबकि अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button