मुंबई में मंत्रालय बिल्डिंग के पास आईएएस दंपती की बेटी ने 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान

मुंबई/एजेंसी। दक्षिण मुंबई में मंत्रालय के निकट सोमवार तड़के महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी दंपती की 27 साल बेटी ने कथित तौर पर एक इमारत की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कानून की पढ़ाई कर रही लिपि तड़के करीब चार बजे राज्य सचिवालय के निकट इमारत से कूद गई। अधिकारियों ने बताया कि उसे तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह हरियाणा के सोनीपत से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। लिपि पढ़ाई में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थी।
अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर लिखा है कि उसकी मौत के लिए किसी को दोष न दिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि कफ परेड थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। लिपि के पिता विकास रस्तोगी महाराष्ट्र उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव हैं जबकि मां राधिका रस्तोगी भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और राज्य में सेवारत हैं। इससे पहले, 2017 में महाराष्ट्र कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों मिलिंद और मनीषा म्हैसकर के 18 वर्षीय बेटे ने मुंबई में एक ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
सेंट जेवियर्स कॉलेज की थी छात्रा
लिपि रस्तोगी के लिंक्डइन प्रोफाइल में शैक्षणिक ब्योरा दर्ज है। इसके अनुसार लिपि ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की थी। लिपि एक पूर्व मार्केटिंग पेशेवर थीं, जिनकी पृष्ठभूमि लक्ज़री सौंदर्य ब्रांडों को संभालने की थी। उन्होंने यूनिलीवर और नायका के साथ भी काम किया। लिपि ने लिंक्डइन पर लिखा है कि मैंने मैंने अपने करियर को लॉ स्ट्रीम में बदलने का सोच-समझकर निर्णय लिया है। लिपि इन दिनों एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। वह सोनीपत की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर ही थी।
2017 में भी हुई थी घटना
मुंबई के बेहद पॉश इलाके में स्थित सुरुचि ऑपर्टमेंट में सुसाइड की इस घटना ने 2017 की घटना की याद दिला दी है। साल 2017 में महाराष्ट्र-कैडर के आईएएस अधिकारी मिलिंद और मनीषा म्हैस्कर के 18 वर्षीय बेटे ने मालाबार हिल में एक ऊंची इमारत पर अपनी जान दे दी थी। लिपि के एकाएक इतना बड़ा कदम उठाने से हर कोई सदमें में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button