खखरेरू कस्बे में स्थित अवैध अस्पताल में गलत इलाज से महिला ने गंवाई जान

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। तमाम दावों के बीच फतेहपुर में फर्जी डॉक्टर हॉस्पिटल खोलकर लगाकर धड़ल्ले से लोगों का इलाजकर उनकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। फतेहपुर जिले का स्वास्थ्य विभाग इन पर रोक लगाने में अबतक नाकाम है। जिले के खखरेरू कस्बे में स्थित आरके मेमोरियल हॉस्पिटल मे गलत इलाज से महिला की मृत्यु का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार कैलाश कुमार पुत्र रामदुलारे निवासी सेमरहटा थाना धाता जनपद फतेहपुर ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से गुहार लगाई है दिनांक 22.9.2025 सुबह लगभग 7:00बजे प्रार्थी अपनी पत्नी सरोज कुमारी के पेट में दर्द होने के कारण खखरेरू कस्बे में स्थित आरके मेमोरियल क्लीनिक में डॉ मनोज के पास इलाज हेतु लेकर आया।
डॉ मनोज ने तुरंत भर्ती कर 6 इंजेक्शन और एक ग्लूकोस चढ़ा दिया। जहां पर आधे घंटे बाद ही मेरी पत्नी सरोज कुमारी की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने चार पहिया बुलाकर मुझे और मेरी पत्नी को ले जाकर तेजमती हॉस्पिटल मंझनपुर जिला कौशांबी मे इलाज हेतु भर्ती करा दिया। जहां कुछ देर बाद इलाज दौरान मेरी पत्नी सरोज कुमारी की मृत्यु हो गई। प्रार्थी की इच्छा अनुसार दिनांक 23.9.2025 पत्नी का अंतिम दाह संस्कार कर दिया। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह से बात करने पर बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button