नोएडा में थाना फेस-1 के पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर पर ही मुकदमा दर्ज

वायरलेस हैंडसेट सरकारी खाते से लेकर वापस नहीं करने का आरोप

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-1 में पूर्व थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप में केस दर्ज कराया गया है। वर्तमान में थाना फेस-3 के थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे के खिलाफ केस दर्ज कराने वाला कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि पुलिस विभाग के ही एक पुलिसकर्मी ने हैं। थाना फेस-1 के पूर्व और वर्तमान में थाना फेस-3 के थाना प्रभारी पर वायरलेस गबन करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।ये केस थाना फेस-1 के ही एक हेड कांस्टेबल ने दर्ज कराया है। फिलहाल नोएडा कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारी इस मामले में जांच शुरू करने की बात कह रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट महकमे में इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। दरअसल, सेंट्रल जोन में वर्तमान में फेस-3 थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे के खिलाफ नोएडा जोन के थाना फेस-1 में केस दर्ज हुआ है। यह केस वायरलेस हैंडसेट गबन करने से संबंधित है।
केस दर्ज होने के बाद से पुलिस महकमें में चर्चाओं का माहौल गर्म है। हालांकि अभी तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। मामले की जांच एसीपी को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक, फेस-1 थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने थाना फेस-1 के पूर्व थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे के खिलाफ बीती रात केस दर्ज कराया है। आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने थाना प्रभारी को 25 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की ड्यूटी पर जाते दौरान पिस्टल और वायरलेस का हैंडसेट सरकारी खाते से दिया था। लंबे समय बाद भी थाना प्रभारी ने वायरलेस सेट वापस नहीं किया।
हेड कांस्टेबल के अनुसार, काफी समय बीत जाने के बावजूद भी थाना प्रभारी ने वायरलेस सेट वापस नहीं किया। ध्रुव भूषण दुबे पूर्व में थाना फेस-1 और थाना सेक्टर-24 के थाना प्रभारी रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह थाना फेस-3 के थाना प्रभारी है। चर्चा है कि इस मामले की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। इस मामले की पुष्टि के लिए एनबीटी ऑनलाइन की टीम ने डीसीपी नोएडा जोन रामबदन सिंह से फोन पर बातचीत की तो उन्होंने इसकी पुष्टि की है। डीसीपी नोएडा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मार्च-अप्रेल महीने में एक हैंडसेट गुम हो गया था। गुम होने की जानकारी अभी हाली में पता चला तो कल इस मामले में विभागीय कार्यवाही के तहत थाना प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button