शहरों को स्मार्ट और सेफ बनाने में जुटी यूपी सरकार के प्रयासों का फल मिला, टॉप 3 में आगरा भी शामिल

इंदौर/मध्य प्रदेश। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से इंदौर (मप्र) के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय इंडिया स्मार्ट सिटी कान्क्लेव 2023 में उत्तर प्रदेश को विभिन्न श्रेणियों में 10 पुरस्कार हासिल हुए हैं। वहीं प्रदेश के कई शहरों को अलग अलग श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है। देश की सौ स्मार्ट सिटी के बीच विभिन्न श्रेणियों में कान्टेस्ट का आयोजन बीते वर्ष केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने कराया था, जिसमें उत्तर प्रदेश का आगरा शहर टॉप थ्री में स्थान बनाने में कामयाब हुआ है। दो दिन तक इंदौर में आयोजित हुए कॉन्क्लेव में बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूपी को तीसरा बेस्ट स्टेट अवार्ड भी प्रदान किया। प्रदेश सरकार की ओर से प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात, व स्मार्ट सिटी मिशन डायरेक्टर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी नगर निगमों में स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सेफ सिटी बनाये जाने का कार्य भी प्रगति पर है। इनमें इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, आईटी के विभिन्न कम्पोनेंट, सीसीटीवी इत्यादि तथा महिलाओं, वृद्धों, दिव्यांगों व बच्चों के लिए जरूरी सुविधायें और सेवाएं उपलब्ध कराये जाने की कार्रवाई जारी है। इन प्रयासों का परिणाम भी धरातल पर दिखाई देने लगा है। स्मार्ट स्मार्ट सिटी शहरों की रैकिंग में प्रदेश के 2 शहर (आगरा व वाराणसी) निरन्तर प्रथम 10 शहरों व तीन शहर (आगरा, वाराणसी व कानपुर) प्रथम 20 शहरों में शामिल रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button