बुलंदशहर में घर के अंदर निकला 12 फीट लंबा अजगर, मंजर देख परिजनों और बच्चों के छूटने लगे पसीने
A 12 feet long python was found inside a house in Bulandshahr, family members and children started sweating after seeing the scene

बुलंदशहर/ उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रिहायशी घर के अंदर अचानक एक विशाल अजगर के निकलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घर क लोग और बच्चे इस नजारे को देख कर बुरी तरह घबरा गए।
पूरा मामला बुलंदशहर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर इलाके में एक घर के अंदर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां अचानक करीब 12 फीट लंबा एक विशालकाय अजगर निकल आया। घर में मौजूद लोगों ने जैसे ही अजगर को देखा, चीख-पुकार मच गई और बच्चे डर के मारे कोनों में दुबक गए। घरवालों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर को पकड़ने में वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि अजगर घर के सामानों के बीच छुप गया था। बताया जा रहा है कि चांदपुर क्षेत्र के आसपास घना जंगल और नहर है, जिसकी वजह से इस तरह के वन्य जीव जैसे सांप, बिच्छू और अब अजगर, अक्सर रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलती वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अजगर का रेस्क्यू करने के बाद उसको जंगल में छोड़ दिया गया है। नहर नदी होने के चलते यहां पर अक्सर सांप अजगर निकल आते हैं।




