बेल्जियम में सेक्स वर्कर्स को कानूनी हक

सेक्स वर्कर्स को मैटर्निटी और मेडिकल लीव, पेंशन भी मिलेगी

ब्रसेल्स/एजेंसी। सेक्स वर्कर्स को पूरी दुनिया में गंदी नजरों से देखा जाता है। समाज के किसी भी हिस्से में इनके लिए कोई जगह नहीं होती। लेकिन, पहली बार बेल्जियम ने सेक्स वर्कर्स के लिए मैटर्निटी लीव, हेल्थ इंश्योरेंस, मेडिकल लीव और पेंशन का ऐलान किया है। इसे ऐतिहासिक फैसले के रूप में देखा जा रहा है। अभी तक किसी भी देश में सेक्स वर्कर्स को सरकारी तौर पर ऐसी सुविधाएं प्राप्त नहीं हैं। बेल्जियम ने 2022 में सेक्स वर्क को अपराध मुक्त करने का ऐलान किया था। इसके बाद पेश किया गया यह ऐतिहासिक कानून यह सुनिश्चित करता है कि सेक्स वर्कर्स को अन्य व्यवसायों में काम करने वाले कर्मचारियों के समान सुरक्षा मिले।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम के सेक्स वर्कर्स आधिकारिक इम्पलायमेंट कॉन्ट्रैक्ट, मेडिकल इंश्योरेंस, पेंशन, मैटर्निटी लीव और मेडिकल लीव के हकदार होंगे। अनिवार्य रूप से, इसे किसी भी अन्य नौकरी की तरह माना जाएगा। रिपोर्ट में कई ऐसे सेक्स वर्कर्स से बात की गई है, जिन्हें नौ महीने के प्रेग्नेंसी के बाद भी घर को चलाने के लिए क्लाइंट के साथ संबंध बनाना पड़ता था। इतना ही नहीं, सिजेरियन डिलेवरी होने के बाद भी उन्हें शारीरिक पीड़ा के बावजूद अपने काम पर वापस लौटना पड़ता था। इससे मां और बच्चे दोनों के सेहत पर गंभीर असर पड़ता था।
रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में करोड़ों सेक्स वर्कर हैं। बेल्जियम में 2022 में सेक्स वर्क को अपराध से मुक्त कर दिया गया और जर्मनी, ग्रीस, नीदरलैंड और तुर्की सहित कई देशों में यह वैध है। लेकिन रोजगार अधिकार और उसे कॉन्ट्रैक्ट में तब्दील करना वैश्विक स्तर पर पहली बार हुआ है। ह्यूमन राइट्स वॉच की शोधकर्ता एरिन किलब्राइड ने कहा, “यह क्रांतिकारी है और यह दुनिया में अब तक का सबसे अच्छा कदम है। हमें चाहिए कि हर देश इस दिशा में आगे बढ़े।”
वहीं, आलोचकों का कहना है कि इस व्यापार के कारण तस्करी, शोषण और दुर्व्यवहार होता है – जिसे यह कानून नहीं रोक पाएगा। बेल्जियम में सड़कों पर सेक्स वर्करों की मदद करने वाले एनजीओ इसाला की मेंबर जूलिया क्रुमियर कहती हैं, “यह खतरनाक है क्योंकि यह एक ऐसे पेशे को सामान्य बनाता है जो हमेशा अपने मूल में हिंसक होता है।” कई सेक्स वर्करों के लिए, यह काम एक जरूरत है और कानून इतनी जल्दी नहीं आ सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button