अपनी मां सुषमा स्वराज की राह पर चलीं बांसुरी स्वराज, शपथ के दौरान तालियों से गूंजी संसद

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में आज 18वीं लोकसभा के संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने का गौरव प्राप्त हुआ।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रतिभाशाली नेतृत्व में हम सब विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध… pic.twitter.com/YiPWWsq9Sn
— Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) June 24, 2024
नई दिल्ली। दिवंगत बीजेपी नेता सुषमा स्वराज की बेटी व नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद बांसुरी स्वराज ने सोमवार को संसद में लोकसभा सदस्य की शपथ ली। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में सांसदों ने शपथ ली, लेकिन जब बांसुरी स्वराज ने शपथ ली तो संसद का माहौल देखने लायक था। क्योंकि बांसुरी स्वराज ने संस्कृत में शपथ ली थी।
ऐसा लग रहा है बांसुरी स्वराज अपनी मां की राह पर चल रही हैं। सुषमा स्वराज भी जब पहली बार सांसद बनी थीं तो उन्होंने संसद में संस्कृत में ही शपथ ली थी। वो 16वीं लोकसभा में संसद की लोकसभा सदस्य चुनी गई थीं।
बांसुरी स्वराज ने शपथ का वीडियो भी पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में आज 18वीं लोकसभा के संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने का गौरव प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिभाशाली नेतृत्व में हम सब विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बांसुरी स्वराज पहली बार सांसद बनकर संसद पहुंची हैं। उन्होंने नई दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती को कड़ी शिकस्त दी। बासुरी स्वराज को 4,53,185 मत मिले। सोमनाथ भारती को 3,74,815 मत मिले। इस तरह बांसुरी ने आप उम्मीदवार को 78,370 के मार्जिन से हराया।




