‘मोबाइल फोन में बचा डेटा अगले रिचार्ज में शामिल होना चाहिए’, राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उठाया मामला

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने कहा है कि रिचार्ज प्लान में बचा हुआ मोबाइल डेटा अगले साइकिल में कैरी-फॉरवर्ड करने की सुविधा मिले। चड्डा ने राज्यसभा में शून्य काल के दौरान कहा कि ग्राहक जिस डेटा के पैसे दे चुके हैं, उसे इस्तेमाल कर सकें। टेलीकॉम कंपनियां 1.5 जीबी, 2जीबी या 3 जीबी प्रतिदिन जैसी लिमिट वाले प्लान देती हैं, जो हर 24 घंटे में रीसेट हो जाते हैं। ऐसे में दिन के अंत में बचा डेटा एक्सपायर हो जाता है।
चड्डा ने सुझाव दिया कि दिन के अंत में बचा डेटा अगले दिन की डेली डेटा लिमिट में जोड़ा जाए। कोई ग्राहक कई साइकिल तक डेटा का कम इस्तेमाल करता है तो उसे अगले रिचार्ज में अनयूज्ड डेटा की वैल्यू एडजस्ट करने का विकल्प मिलना चाहिए।
कई देशों में ये मॉडल सफल रहा है। अमेरिका, ब्रिटेन व ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में एटीएंडटी और स्काई मोबाइल जैसी कंपनियां ‘डेटा रोलओवर’ की सुविधा देती हैं, जहां बचा हुआ डेटा अगले महीने या ‘डेटा बैंक’ में जमा हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button