दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के दो शार्प शूटर को किया गिरफ्तार

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में रहने वाले पंजाब के फरीदकोट से पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर पर तीन दिसंबर की शाम फायरिंग करने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 शार्प शूटर को धर दबोचा है। स्पेशल पुलिस कमिश्नर क्राइम रविंदर यादव ने बताया सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस और सीडीआर डिटेल के साथ डंप डेटा की मदद से इनके बारे में पता लगाया गया। गिरफ्तार शूटरों की पहचान आकाश कासा और नितेश के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी इलाके के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार इन दोनों को ही जानकारी नहीं थी, की किस शख्स के घर के बाहर वह फायरिंग करने जा रहे हैं। यह दोनों शख्स आपस में एक दूसरे को पहले जानते भी नहीं थे। इनको सिर्फ आगे से इंस्ट्रक्शन मिलता था और उसी हिसाब से ये उनके इंस्ट्रक्शन को फॉलो करते हुए यह वारदात को अंजाम दिया था। बाइक का इंतजाम किसी और ने किया, पिस्टल का इंतजाम किसी और ने। इनको आगे से इंस्ट्रक्शन मिलता गया और एक जगह पर इन्हें बाइक मुहैया कराई गई तो दूसरी जगह पर हथियार मुहैया करवाए गए। पकड़े गए दोनों शूटर को कुछ दिन पहले ही आपस में मिलवाया गया।
3 दिसंबर को वारदात को अंजाम
इन्होंने तीन दिसंबर को साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आकाश ग्रेजुएशन की पढ़ाई छोड़कर क्राइम में इन्वॉल्व हुआ, जबकि नितेश बारहवीं की पढ़ाई कंपलीट करके। गौरतलब है, की शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा का पंजाब में बड़ा बिजनेस है। कुछ समय पहले पंजाब में उनके वाइन शॉप पर आग लगाई थी और उसके बाद अब दीप मल्होत्रा की दिल्ली वाले घर को टारगेट किया गया था। मकसद गैंग का था किसी तरह दीप मल्होत्रा से एक्सटॉर्शन मनी मांगी जाए।
सोनीपत में कई मुकदमे
आकाश पर सोनीपत से कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि नितेश उर्फ निखिल चरखी दादरी का है। गैंगस्टर बनने की इच्छुकता को लेकर लॉरेंस गैंग में दाखिल हुए थे। इन्हें पैसों का लालच दिया गया रहा, लेकिन अभी तक इनको फायरिंग का पैसा नहीं दिया गया था। स्पेशल सीपी के अनुसार डीसीपी अमित गोयल की देखरेख में एसीपी उमेश भर्तवाल की टीम ने इन दोनों शूटरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले को वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के पंजाबी बाग से ट्रांसफर कर लिया है। आगे भी इसमें छानबीन क्राइम ब्रांच ही करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button