कौशाम्बी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, SP राजेश कुमार के निर्देशन में 92 खोए एवं चोरी मोबाइल बरामद

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। जनपद में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के प्रभावी निर्देशन और पुलिस टीम की कड़ी मेहनत का शानदार परिणाम सामने आया है। जनपद के सभी थानों की संयुक्त कार्रवाई में विभिन्न कंपनियों के कुल 92 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये) बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द किया गया। सीईआईआर पोर्टल व सर्विलांस तकनीक की मदद से पुलिस टीम ने मोबाइल चोरी व गुमशुदगी के मामलों का सफल खुलासा किया। थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर व सीसीटीएनएस टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर अहम भूमिका निभाई।इस अभियान में सबसे बेहतर प्रदर्शन थाना कोखराज (14 मोबाइल), करारी (12 मोबाइल) व पश्चिम शरीरा व संदीपनघाट (11-11 मोबाइल) ने किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम को एसपी राजेश कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।एसपी ने कहा कि आम जनता CEIR पोर्टल के माध्यम से अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की सूचना दर्ज कराकर उसे ट्रैक करवा सकती है। यह सफलता जनपद पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button