दो मासूम लड़कियों को उठा ले गया युवक, खेत में मिला एक का शव, दूसरी बेटी बदहवास हालत में बरामद

गाजियाबाद ब्यूरो। गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक नाबालिग लड़की की अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गुरुवार को घर के बाहर खेल रही दो नाबालिग लड़कियों को अगवा किया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की, रात के समय एक मासूम खेत में जिंदा मिली। वहीं दूसरी लड़की का शव शुक्रवार सुबह पुलिस ने बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, एक लड़की की उम्र 9 साल और दूसरी की 6 साल है। मोदीनगर के रोड़ी गांव से गुरुवार को आरोपी ने दोनों लड़कियों को अगवा कर लिया। एसएसपी गाजियाबाद ने लड़कियों की तलाश में 4 थानों को लगाया। रात में पास के खेत से एक लड़की को जिंदा बरामद किया गया, जबकि आज सुबह एक अन्य लड़की का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गांव निवासी अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभयुक्त कपिल उपरोक्त द्वारा बताया गया की उसने दोनो बच्चियो को घर से घुमाने के बहाने साइकिल पर बाहर लाया था,उसके द्वारा एक लड़की उम्र करीब 09 वर्ष के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई जब किक दसूरी लड़की उम्र करीब 06 वर्ष मौका देखकर वहाां से भाग गई थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button