पंजाब-हरियाणा में किसान आंदोलन से टेंशन में आम लोग, दिल्ली में जरूरी सामानों की सप्लाई गड़बड़ाई

नई दिल्ली। किसानों के दिल्ली कूच के चलते दिल्ली में जरूरी चीजों की सप्लाई प्रभावित हो गई है। सरोजिनी नगर मार्केट, लाजपत नगर मार्केट, करोल बाग, सदर बाजार, गांधी नगर मार्केट, कमला नगर मार्केट समेत दिल्ली की लगभग सभी मार्केटों में ग्राहकों की संख्या में काफी गिरावट आई है। इसकी वजह से दाल, चावल, कपड़े, खिलौने, कॉस्टमेटिक आइटम, स्टेशनरी समेत कई सामानों की सप्लाई प्रभावित हो गई है। जिससे व्यापारियों में काफी निराशा है।
सरोजिनी नगर मार्केट के व्यापारी नेता अशोक रंधावा का कहना है मार्केट में सबसे ज्यादा एनसीआर से ग्राहक आते हैं, लेकिन बीते तीन दिनों से किसानों के आंदोलन ने व्यापार को चौपट कर दिया है। सामान्य दिनों के अपेक्षा करीब 40 प्रतिशत ही ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं। वहीं, करोल बाग के कपड़ा कारोबारी कशिश अरोड़ा ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते बाजार खाली पड़े हैं। गर्मी के कपड़ों की सप्लाई अभी से शुरू हो जाती है, लेकिन आंदोलन के चलते थोक कारोबारी मार्केट में नहीं आ रहा है। बिक्री की बात करें तो अब महज 40 प्रतिशत की ब्रिकी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button