फतेहपुर में दोस्त को दी तालिबानी सजा, आधे घंटे के लिए बाइक मांगकर हो गया लापता, खंभे में बांधकर मारा

Talibani punishment given to friend in Fatehpur, he went missing after asking for a bike for half an hour, was tied to a pole and killed

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में दोस्त ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक को तालिबानी सजा दी है। युवक को खंभे में बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दरसअल, बीते दिनों दोस्त से आधे घंटे के लिए बाइक मांग कर ले गया था, फिर वो बाइक सहित फरार हो गया था। दूसरे दिन तक जब कुछ पता नहीं चला तो दोस्त ने उसके खिलाफ स्थानीय थाना पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
जानकारी के अनुसार, चांदपुर थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निस्फी गांव निवासी अखिलेश दीक्षित ने पुलिस को तहरीर दी। इन्होंने बताया कि पड़ोसी गांव भैरमपुर का रहने वाला उसका दोस्त मनोज विश्वकर्मा 8 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 8 बजे अखिलेश के घर पहुंचा और आधा घंटे के लिए अखिलेश से उसकी टीवीएस बाइक मांगी। इस पर अखिलेश ने बाइक दे दी। इसके बाद मनोज कहीं चला गया। इस पर मनोज की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन 5 बजे तक इंतजार किया गया, बावजूद इसके भी कोई सुराग न मिला। इस पर पीड़ित अखिलेश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात मनोज के अमौली स्थित एक गेस्ट हाउस में होने की जानकारी मिली। इस पर अखिलेश कुछ ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचा और दोस्त मनोज से बाइक के बारे में पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।इस पर गुस्से में अखिलेश और उसके साथ रहे ग्रामीणों ने मनोज को रस्सी से एक खंभे में बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में कानून को हाथ में लेने वाले दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button