चिता जलाने की थी तैयारी, अचानक अर्थी से उठ खड़ी हुई 102 साल की बुजुर्ग

रुड़की,(उत्तराखंड)। रुड़की में नारसन क्षेत्र में एक घर में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घर के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि अचानक शव में हरकत होने लगी। आसपास मौजूद कुछ यह देखकर डर गए। जब कुछ लोगों ने बुजुर्ग महिला के शव को जोर से हिलाया तो उन्होंन एकदम से आंखें खोल दी। कुछ मिनट पहले जिस घर में रोने की आवाजें आ रही थीं, वहां एकदम से खुशी छा गई। बुजुर्ग महिला भी अब ठीक है और पहले की तरह खा-पी रही है।
रुड़की के नारसन के एक कस्बे में 102 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत के बाद फिर जिंदा हो गई और अब बिल्कुल स्वस्थ है। नारसन खुर्द निवासी विनोद की माता ज्ञान देवी (102) कुछ समय से बीमार चल रही थीं। सुबह के समय वे अचानक से बेहोश हो गईं। उस समय परिजनों ने डॉक्टर को बुला कर महिला की जांच करवाई तो डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत पर परिवार में मातम पसर गया। घर के लोगों ने मोहल्ले में और अपने रिश्तेदारों को उनकी मौत की खबर कर दी। महिला के अंतिम संस्कार की घर में तैयारी हो रही थी, तभी शव में अचानक हरकत हुई। इस पर आसपास बैठे लोग एकदम से सहम गए। घर के लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने महिला को जोर से हिलाया। जिस पर महिला ने आंखें खोल दीं तो लोगों ने सहारा देकर उनको बैठाया।

कुछ देर पहले मृत महिला के अर्थी पर से जीवित उठने पर लोग आश्चर्य में हैं। परिवार के जो लोग बुजुर्ग महिला की मौत का मातम मना रहे थे, उनके चेहरे पर खुशी छा गई। विनोद के अनुसार उनकी माता अपने परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे गांव की सबसे बुजुर्ग महिला है। उनके जीवित होने पर गांव में खुशी का माहौल है और बुजुर्ग महिला भी अब स्वस्थ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button