पत्नी से झगड़े के बाद तनाव में आया वीडियो क्रिएटर, गंगनहर में कूदा युवक,नहीं मिला कोई सुराग
Video creator got stressed after a fight with his wife, young man jumped into Ganga canal, no clue found

मोदीनगर/गाजियाबाद। निवाड़ी गंगनहर में एक युवक बृहस्पतिवार सुबह कूद गया। घरेलू कलह में क्षुब्ध आकर युवक ने यह कदम उठाया। आसपास के लोगों की सूचना पर निवाड़ी पुलिस व गौताखाेरों की टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक नहीं मिला। निवाड़ी पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को पत्र लिखा है। उम्मीद है कि आज शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चलाएगी।
निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव भनैड़ा के राशिद (28) कामगार थे। घर में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि घर में पत्नी से कलह चल रही थी। जिसके चलते राशिद तनाव में चल रहे थे। इंस्टाग्राम पर रील भी बनाता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे वे अपने मोपेड से निवाड़ी पुल पर पहुंचे। पुल पर मोपेड़ खड़ी की और गंगनहर में छलांग लगा दी।
आसपास के लोगों ने यह देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोतोखाेरों को नहर में उतारा। शाम तक सर्च आपरेशन चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मोपेड की मदद से राशिद की पहचान कर स्वजन को सूचना दी। कुछ ही देर में बाद से गांव से काफी संख्या से लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से राशिद के स्वजन को रोरोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक राशिद का सुराग नहीं लगा है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाकर राशिद को तलाशने की कोशिश चल रही है। शुरूआती जांच में घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है।
नंदग्राम में एक शख्स का शव फंदे से लटका मिला
वहीं में एक व्यक्ति का शव बुधवार शाम फंदे पर लटका हुआ मिला। शव के दोनों हाथ-पैर कुत्तों ने काटे हुए थे। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फांसी पर लटके शव के दोनों पैर खा गए कुत्ते नंदग्राम में डबल टंकी मोहल्ला के मकान से बुधवार शाम दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मकान का गेट खोलकर देखा तो मकान मालिक हंसराज (55) का शव फांसी पर लटका था।




