दिल्ली के कृष्णा नगर में आप नेता से बदमाशों ने झपटी चेन

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में आप नेता विकास बग्गा से स्कूटी सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपटी। एक परिचित के विरोध करने पर बदमाशों की पिस्टल सड़क पर गिरी।

पूर्वी दिल्ली। कृष्णा नगर इलाके में आप नेता विकास बग्गा से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। नेता के एक परिचित ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पिस्टल तान दी। हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने वाहन की चाबी से बदमाश पर वार किया तो बदमाश के हाथ से पिस्टल सड़क पर गिर गई।
आप नेता ने करीब एक किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से बदमाश चेन को सड़क पर फेंक दी। आरोप है बदमाशों ने विकास बग्गा की तरफ पत्थर फेंककर मारा और फरार हो गए। आप नेता को टूटी हुई चेन बरामद हो गई है।
कृष्णा नगर थाना में आप नेता ने शिकायत दर्ज करवाई है। विकास बग्गा कृष्णा नगर से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। इनके पिता एसके बग्गा दो बार आप से विधायक रहे थे। किरण बेदी को एसके बग्गा ने हराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button