बीजेपी ने दिल्ली की पांच सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी ने 195 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। उन 195 उम्मीदवारों में से पांच उम्मीदवार दिल्ली की सीट के भी हैं। जिसमें वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सहरावत को टिकट दिया गया है। वहीं दक्षिणी दिल्ली में रामवीर सिंह बिधूड़ी पर बीजेपी ने भरोसा जताया है। नई दिल्ली से बीजेपी ने बांसुरी तो चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल को टिकट दिया है। वहीं नॉर्थ दिल्ली से मनोज तिवारी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि मनोज तिवारी को छोड़कर बीजेपी ने दिल्ली की सारी सीटों के लिए नए उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।
आज बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली के पांच उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जिसमें नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज को टिकट मिला है। उम्मीदवारों के ऐलान के बाद नई दिल्ली उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने पीएम मोदी , गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया है। बांसुरी स्वराज ने धन्यवाद देते हुए एक बार फिर बीजेपी सरकार के नारे भी लगए। नई दिल्ली उम्मीदवार बांसुरी ने कहा कि उम्मीद है जनता एक बार फिर से मोदी सरकार पर अपना विश्वास दिखाएगी।

लोकसभा चुनाव में दिल्ली से बीजेपी के पांच उम्मीदवार

  • पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत
  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
  • उत्तरी पूर्वी से मनोज तिवारी
  • दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button