एयरपोर्ट पर सैटेलाइट डिवाइस के साथ पकड़ी गई महिला का दिल्ली पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप

'मुझे पुलिस हिरासत में पानी तक नहीं दिया': स्कॉटिश महिला यात्री हीथर

  • आईजीआई एयरपोर्ट पर स्कॉटिश महिला को पकड़ा।
  • महिला के पास से मिली थी जीपीएस डिवाइस।
  • महिला ने इंस्टाग्राम पर डाली है पोस्ट।

नई दिल्ली। दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक स्कॉटिश महिला को हिरासत में ले लिया गया। बताया गया कि उसे जीपीएस डिवाइस ले जाने के दौरान पकड़ा गया, क्योंकि यह भारत में प्रतिबंधित है। जानकारी के अनुसार, हीथर ऋषिकेश जा रही थी। लेकिन जैसे ही वह दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची तो सुरक्षाकर्मियों ने डिवाइस के साथ उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसे पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद हीथर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर अन्य यात्रियों से भारत में ऐसी डिवाइस या अन्य सैटेलाइट कम्युनिकेटर जैसे डिवाइस न लाने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लोगों से अपील है कि भारत की यात्रा के दौरान किसी भी सैटेलाइट कम्युनिकेटर जैसे डिवाइस लाने की कोशिश न करें। उन्होंने बताया कि ऐसे डिवाइस यहां अवैध हैं।
हीथर ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि उसने दूतावास से भी संपर्क किया। उन्होंने बताया कि दूतावास की ओर से कहा गया कि वे कुछ नहीं कर सकते हैं। यह सब भारत में कानून के हाथ में है। हीथर ने बताया कि हिरासत में लेने के दौरान उसे पानी तक नहीं दिया गया। हीथर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि वह लगभग 10.30 बजे ऋषिकेश के लिए आंतरिक उड़ान लेने के इरादे से दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच से गुजर रही थी। मैंने अनजाने में अपने गार्मिन इनरीच को स्कैनर से गुजरने के लिए ट्रे में रख दिया। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी दौड़े हुए आए और मुझे तुरंत एक तरफ खींच लिया। इसके बाद मुझे इंतजार करने के लिए कहा।
इसके बाद मुझे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और मुझसे पूछताछ की गई। इस दौरान मुझे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया, लेकिन मैंने कोई टिप्पणी नहीं की। हीथर ने बताया कि मुझे फिर बाद में एक शर्त पर छोड़ दिया गया कि मुझे कोर्ट में पेश होना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button