ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर अब फतेहाबाद होगा सिंदूरपुरम, औरंगजेब ने रखा था नाम

On the lines of Operation Sindoor, Fatehabad will now be called Sindoorpuram, it was named by Aurangzeb

आगरा/उत्तर प्रदेश। साल 1658 में अपने भाई दाराशिकोह को हराने के बाद औरंगजेब ने जिस कस्बे का नाम फतेहाबाद रखा था अब उसका नाम परिवर्तित होगा। फतेहाबाद को अब लोग सिंदूरपुरम के नाम से जानेंगे। सोमवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। इसके अलावा फतेहाबाद के बादशाही बाग का नाम भी बदलकर ब्रह्माबाग रखा गया है। ब्रह्माबाग का नाम ब्रह्मोस मिसाइल की तर्ज पर रखा गया है। जबकि ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर सिंदूरपुरम रखा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को बोर्ड बैठक हुई थी। जिसमें फतेहाबाद तहसील और बादशाही बाग के नाम बदलने का प्रस्तावा पास हो गया। इसके अलावा ताज महोत्सव की तर्ज पर बटेश्वर मेले को विकसित करने, वर्षा जल संचयन के लिए 300 वर्गमीटर से अधिक के भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग लगवाने आदि महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।
इतिहासकारों के अनुसार फतेहाबाद नाम से पहले इस कस्बे का नाम सामूगढ़ था। 1658 में औरंगजेब ने अपने भाई दाराशिकोह को सामूगढ़ की लड़ाई में हराया था। इस जीत के बाद सामूगढ़ का नाम बदलकर फतेहाबाद रखा गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि गुलामी के प्रतीको को हटाया जाएगा। बादशाही बाग नाम भी विदेशी आंक्राताओं का प्रतीक था।
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने बताया कि साल 2025-26 में चिल्ड्रेन पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। इन पार्कों के नाम महारानी अहिल्याबाई होल्कर, डॉ. भीमराव आंबेडकर, चंद्रगुप्त मौर्य, महाराजा सूरजमल, पृथ्वीराज चौहान, सम्राट अशोक मौर्य, कर्पूरी ठाकूर, झलकारी बाई, लक्खीशाह बंजारा, छत्रपति शिवाजी महाराज, महर्षि परशुराम आदि के नामों पर रखे जाएंगे। पार्कों में इनकी मूर्तियां भी लगाई जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button