लोनी की चेयरमैन और उनके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

गाजियाबाद। लोनी के नगर पालिका परिषद में तैनात नायब मोहर्रिर तपसी सिंह ने चेयरमैन रंजीता धामा और उनके पति मनोज धामा के खिलाफ अंकुर विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तपसी सिंह ने दो अगस्त को चेयरमैन और उनके पति पर जान से मारने की धमकी देने और उनके निजी सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने की तहरीर दी थी। वहीं, चेयरमैन ने इस मामले को राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताया है।




