ससुर को खाट से बांधकर पेट्रोल बम से ससुराल को उड़ाया

रायपुर/एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कोरिया में दिल-दहलाने और रिश्तों को शर्मसार वाला जघन्य मामला सामने आया है। एक दामाद ने पारिवारिक विवाद के कारण ससुर को खाट से बांधा, सास को कमरे में बंद किया और ससुराल के घर को पेट्रोल बम मारकर उड़ा दिया। वारदात में ससुर की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं सास गंभीर रूप से घायल जिंदगी और मौत से जूझ रहीं हैं।
पुलिस के अनुसार कोरिया के बचरा पोड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने ससुराल वालों से बदला लेने के लिए वीभत्स और क्रूर तरीका अपनाकर ससुर की हत्या की गई है। उसने बम मारकर पूरी ससुराल के घर को तहसनहस कर दिया। इसके पहले ससुर को घाट से बांध दिया था। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी में मृतक का नाम राय राम उम्र 60 है। उनकी पत्नी पार्वती 59 साल काफी बुरी तरह गंभीर हालत में हैं। घटना क्षेत्र के साल्ही गांव की है। बीती रात इनके घर में दो नकाबपोश हमलावर घुसे थे।
सास को कमरे में बंद कर दिया था
पुलिस ने बताया कि घायल पार्वती ने बयान में बताया है कि बीती देर रात उनके घर में दो व्यक्ति नकाब पहनकर घुसे थे। उन्होंने पार्वती को कमरे में बंद कर दिया था और उनके पति रामसाय को घर के अंदर खाट पर बांध दि या था। बाद में उन्होंने घर पर पेट्रोल बम फेंककर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार घाट पर बंधे बुजुर्ग की बम धमाके में दर्दनाक मौत हो गई थी। घर का खप्पर उड़ गया। पूरा सामान जल गया है। वारदात को अंजाम देने से पहले घर को बाहर से बंद कर दिया गया था। हमले के बाद आरोप भाग निकले। आसपड़ोस के लोगों ने महिला को घर से बाहर निकाला था।
मामले में जो बात निकलकर सामने आई, उसमें मृतक राम साय की बेटी ने यूपी के एक ड्राइवर से इंटरकास्ट मैरिज की थी। उसने एक और शादी कर ली थी, जिस कारण बेटी-दामाद में विवाद चल रहा था। बेटी घर आ गई थी, कुछ सामान साथ ले आई थी। करीब महीने पहले दामाद घर आकर सामान वापस मांग रहा था। उसने साले पर एयरगन से हमला भी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button