गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर वान्या शर्मा को कल्कि गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

नेशनल डेस्क। वान्या सबसे छोटी योगिनी हैं जो दिव्यांग बच्चों को योग सिखाती हैं। अब तक 7 रिकॉर्ड बना चुकी हैं। वान्या शर्मा जो एस डी पब्लिक स्कूल पीतमपुरा में नर्सरी क्लास की छात्रा हैं उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। 75 करोड़ सूर्य नमस्कार वर्ल्ड रिकॉर्ड मिनिस्ट्री ऑफ आयुष,खेलो इंडिया द्वारा करवाया गया था जिसमें वान्या शर्मा के योगासनों को भी शामिल किया गया और दाजी (ग्लोबल गाइड, हार्टफुलनेस) स्वामी रामदेव जी (फाउंडर पतंजलि योगपीठ) और स्वामी गोविंद देव गिरी जी(अध्यक्ष गीता परिवार) के हस्ताक्षर किया प्रशस्ती पत्र वान्या को प्रदान किया गया।

इससे पहले भी वान्या को स्वामी रामदेव जी और आचार्य बालकृष्ण जी सम्मान दे चुके हैं। वान्या, दिव्यांग बच्चों को योग सिखाती है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, जीनियस बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड और योग बुक ऑफ रिकॉर्ड में पहले से ही उनका नाम दर्ज है। इसके अलावा उन्हें आयुष मिनिट्री की ओर से भी योग वोलेंटियर का प्रशस्ती पत्र मिल चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button