ग्रेटर नोएडा में युवक कुत्ते के साथ कर रहा था दुष्कर्म, लोगों ने देखने पर शोर मचाया तो तीसरी मंजिल से नीचे फेंका

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक व्यक्ति ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना की वारदात को अंजाम दे दिया है। शख्स ने फीमेल डॉग के साथ दुष्कर्म किया है। पड़ोसी के देख लेने पर उस शख्स ने डॉग को तीसरी मंजिल से फेंक दिया। घटना में फीमेल डॉग घायल हो गई। घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजे की है। आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अल्फा-2 में रहने वाली एक महिला वकील ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दर्ज कर एफआईआर के मुताबिक अल्फा-2 में किराये पर रहने वाले उनके पड़ोसी सोनवीर ने एक फीमेल डॉग के साथ रेप किया है। आरोपी व्यक्ति गली की फीमेल डॉग डेजी को पकड़कर अपने दूसरी मंजिल के घर पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त वहां रह रहे कुछ लोगों ने देख लिया। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद काफी लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
उन्होंने एफआईआर में बताया कि शोर सुनने के बाद वह भी वहां पहुंच गई। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई। लोगों के शोर मचाने और इकट्ठा होने पर उस व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से उस डॉग को नीचे फेंक दिया। घटना में डॉग को काफी गंभीर चोटें आई है। वहीं थाना बीटा-2 के थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकरण में केस दर्ज किया जा चुका है। आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button