बदलने वाला है दिल्ली बीजेपी ऑफिस का पता बदलने, 5 मंजिला नए ऑफिस का शिलान्यास 9 जून को

 

नई दिल्ली। करीब 34 सालों से पंडित पंत मार्ग स्थित सरकारी फ्लैट में बने दिल्ली बीजेपी ऑफिस का पता बदलने वाला है। दिल्ली बीजेपी का नया ऑफिस पॉकेट-5 स्थित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बनाया जाएगा। यह पांच मंजिला बिल्डिंग होगी, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। जिस जगह पर ऑफिस बनाया जाएगा, उसका कुल दायरा करीब 850 मीटर है। 9 जून को ऑफिस का शिलान्यास बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसी दिन भूमि पूजन भी किया जाएगा।
दिल्ली बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार, दिल्ली बीजेपी का राजधानी में पहला दफ्तर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास अजमेरी गेट पर था। आबादी बढ़ने और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ के चलते दफ्तर कुछ समय के लिए गुरुद्वारा रकाब गंज के पास सरकारी फ्लैट में शिफ्ट कर दिया गया। करीब 6 महीने तक दिल्ली बीजेपी दफ्तर यहीं रहा। साल 1989 में पंडित पंत मार्ग दफ्तर शिफ्ट किया गया। यह भी एक सरकारी आवासीय फ्लैट है, जो उस समय बीजेपी सांसद रहे मदन लाल खुराना को अलॉट हुआ था। उन्होंने अपने आवासीय फ्लैट को दफ्तर चलाने के लिए दिया। तब से अबतक दिल्ली बीजेपी का दफ्तर यहीं से चल रहा है। नया कार्यालय बनाने के साल 2012-13 के दौरान पहली बार पहल शुरू की गई।
पॉकेट-5 डीडीयू मार्ग पर बनने वाले दिल्ली बीजेपी का नया ऑफिस पांच मंजिला होगा। ग्राउंड फ्लोर पर करीब 50-60 गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। अपर ग्राउंड फ्लोर पर कॉन्फ्रेंस हॉल होगा। पहली मंजिल पर दिल्ली बीजेपी के महामंत्रियों और उपाध्यक्षों का दफ्तर, दूसरी मंजिल पर अलग-अलग प्रकोष्ठ और मोर्चा पदाधिकारियों के केबिन बनाए जाएंगे। टॉप फ्लोर पर दिल्ली बीजेपी का दफ्तर होगा। इसके अलावा, एक कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। 9 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नए ऑफिस का शिलान्यास करेंगे। इसी दिन भूमि पूजन समारोह भी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button