रेप के बदले रेप! आगरा में बहन से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए भाई ने आरोपी की बहन के साथ किया रेप

Rape for rape! To take revenge for the rape of his sister in Agra, the brother raped the accused's sister

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा में दुष्कर्म का बदला लेने के लिए रेप करने का हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया तो बदला लेने के लिए पीड़ित युवती के भाई ने आरोपी युवक की बहन को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस को पहले लगा कि यह मामला पुरानी रंजिश का है लेकिन जांच में आरोप सही पाए गए। अब पीड़िता का भाई भी दुष्कर्म के आरोप में जेल में है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ ये घटना राजमार्ग पर स्थित एक होटल में हुई थी।
वहीं, आरोपी युवक की बहन ने जब पुलिस को बताया कि उसका भाई जिस युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपों की वजह से जेल में है अब उसी युवती के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस को लगा कि युवती अपने भाई को बचाने के लिए झूठी कहानी बना रही है , इसलिए पीड़िता के भाई पर दुष्कर्म के ही आरोप लगा रही है। लेकिन, जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो घटना की सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
इस संबंध में सिकंदरा थाने के प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि डिजिटल साक्ष्य के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपपत्र दाखिल कर न्यायालय में उसे पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button