यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे यति रणसिंहानंद रोके गए

समर्थकों के साथ पुलिस ने किया नजरबंद

गाजियाबाद। उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पैदल मार्च कर रहे यति रणसिंहानंद को उनके समर्थकों के साथ पुलिस ने रोक लिया है। रणसिंहानंद का कहना है कि उन्हें दिल्ली पुलिस से अनुमति होने के बावजूद गाजियाबाद पुलिस ने जबरन रोका है।
इसके साथ ही यति रणसिंहानंद का कहना है कि यात्रा डासना देवी मंदिर से शुरू होकर जब अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ रही थी, तभी भारी पुलिस बल मोरटा में मौके पर पहुंचा और यात्रा को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इसके बाद संतों एवं यात्रा में शामिल कई कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा वहीं नजरबंद कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि यात्रा की अनुमति नहीं ली गई है। इसलिए यात्रा रोकी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button