नोएडा की चार मंजिला प्लास्टिक फूल फैक्ट्री में भीषण आग, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू; पड़ोसी फैक्ट्री भी प्रभावित

नोएडा के सेक्टर-6 स्थित एक चार मंजिला प्लास्टिक फ्लावर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निशमन दल ने 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ मकान।

परिपूर्ण न्यूज़/संवाददाता

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-6 स्थित बी-ब्लॉक में प्लास्टिक के फूल बनाने वाली चार मंजिला फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री धुएं के गुबार से घिर गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के अनुसार, घटना के समय फैक्ट्री बंद थी। दमकल कर्मियों ने छह अग्निशमन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद आग दोबारा न भड़के, इसके लिए 19 दमकल गाड़ियों की सहायता से कूलडाउन की प्रक्रिया पूरी की गई।

राहत की बात यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग के दौरान न तो कोई व्यक्ति अंदर फंसा और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई। हालांकि, आग की चपेट में आने से पड़ोस की फैक्ट्री को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया। घटना में फैक्ट्री को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button