दिल्ली में पुलिस द्वारा पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कौशांबी के पत्रकारों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज के दौरान पत्रकारों को हिरासत में लेने और उनके साथ कथित मारपीट व अभद्र व्यवहार के विरोध में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब, कौशांबी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

सचिन पांडेय/जिला ब्यूरो चीफ

कौशांबी, उत्तर प्रदेश। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज के दौरान पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने और उनके साथ कथित मारपीट व अभद्र व्यवहार के विरोध में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब, कौशांबी ने आवाज उठाई है। क्लब के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
ज्ञापन में पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा, रितिक जोशी, राहुल चारस, आयुष तिवारी, श्रोणव चौधरी, अभिषेक सिंह, साक्षी आर्या, अभिमन्यु प्रताप, ईशा, सार्थक जायसवाल, रोशनी राजन और कुणाल छत्री सहित अन्य पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की खबरों का उल्लेख किया गया। क्लब ने पत्रकारों के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार की शिकायतों पर चिंता जताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और मीडिया जनता की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता है। प्रदर्शन और धरना-प्रदर्शन की कवरेज के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा तथा स्वतंत्र रिपोर्टिंग सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारों की स्वतंत्रता, गरिमा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया।
ज्ञापन में हिंदी खबर के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल और महिला पत्रकार इशिका की हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का भी उल्लेख करते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई। क्लब ने राष्ट्रपति से पूरे मामले में हस्तक्षेप कर पत्रकारों के हितों की रक्षा और प्रेस की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अली मुक्तेदा, संस्थापक डीएस यादव, संरक्षक प्रसिद्ध मिश्रा, महामंत्री इंतजार रिजवी, उपाध्यक्ष अमरनाथ झा, कोषाध्यक्ष राम किशन पटेल सहित सादाब रिजवी, ध्यान सिंह, गुलाम वारिश, पंकज केसरवानी, अशोक केसरवानी, मो. नौसेब, नवनीत कुमार, बाकर हुसैन, फरदीन अंसारी, तब्जिल अहमद, मो. आबिद, आकाश मिश्रा, खादिम रिजवी, अजय कुमार, अरुण, जैगम, मेराज अहमद, अनवर अली और लवलेश सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button