भाजपा पदाधिकारियों ने दिगंबर और श्वेतांबर जैन संतों से लिया मंगल आशीर्वाद

दिल्ली के ऋषभ विहार में भाजपा पदाधिकारियों ने दिगंबर परंपरा के आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज तथा श्वेतांबर परंपरा के गुरुदेव नवीन चंद महाराज और गुरु अतिशय मुनि जी महाराज के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने अहिंसा, सत्य, संयम और सद्भाव के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली की धर्मनगरी ऋषभ विहार में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जैन धर्म की दिगंबर और श्वेतांबर दोनों परंपराओं के संतों के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धर्मनगरी में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भाजपा पदाधिकारी दिगंबर परंपरा के परम पूज्य 108 आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान आचार्य श्री के साथ 26 पिछीधारी मुनिराजों का संघ भी विराजमान था। भाजपा पदाधिकारियों ने आचार्य श्री के चरणों में नमन कर समाज, राष्ट्र और जनकल्याण के लिए उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके अलावा श्वेतांबर परंपरा के गुरुदेव नवीन चंद महाराज जी और गुरु अतिशय मुनि जी महाराज के भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया। दोनों जैन परंपराओं के संतों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं को धर्म, अहिंसा, संयम, सत्य, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश मिला।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं शाहदरा जिला प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सारिका जैन, शाहदरा जिला प्रवक्ता विनीत जैन, प्रदेश अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष विपिन जैन, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री सचिन जैन, शाहदरा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष विनोद जैन, महरौली अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दीपक जैन, केशवपुरम अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद जैन, विश्वास नगर मंडल महामंत्री अमित जैन सहित सुनील जैन, दीपक जैन, हिमांशु जैन, भूषण जैन और संजय जैन समेत बड़ी संख्या में जैन समाज से जुड़े भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दोनों स्थानों पर जैन समाज के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संतों के दर्शन और आशीर्वाद के लिए उमड़ी। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के कारण धर्मनगरी का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान दिगंबर और श्वेतांबर दोनों परंपराओं से जुड़े जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाजपा के उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया। समाज के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत करते हुए संतों के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जैन धर्म की दिगंबर और श्वेतांबर दोनों परंपराएं अहिंसा, सत्य, संयम और सद्भाव की महान भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। संतों का सान्निध्य समाज को नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने तथा मानव कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी संत परंपराओं, धार्मिक संस्थाओं और समाज के सभी वर्गों का सम्मान करती है। राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के साथ सबका साथ, सबका विकास की भावना समाज को जोड़ने का आधार है। जैन समाज के संतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन समाज में शांति, सद्भाव तथा सेवा की भावना को और मजबूत करता है।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने परम पूज्य आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज, उनके साथ विराजमान 26 पिछीधारी मुनिराजों तथा श्वेतांबर परंपरा के पूज्य गुरुदेव नवीन चंद महाराज जी और गुरु अतिशय मुनि जी महाराज के चरणों में सादर नमन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button