कौशाम्बी में साइबर पुलिस की बड़ी सफलता, ठगी के शिकार पीड़ित को 50 हजार रुपये वापस

सचिन पांडेय/जिला ब्यूरो चीफ

कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। जनपद की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 50 हजार रुपये वापस कराए हैं। इस कार्रवाई से पीड़ित ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार महेवाघाट थाना क्षेत्र के निवासी उग्रसेन पुत्र गया प्रसाद 14 दिसंबर 2025 को एक अज्ञात लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। ठगों ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से कुल 91 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए थे।
घटना के बाद पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 33112250182219 के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय साइबर सेल एवं साइबर क्राइम थाना की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान ठगी गई धनराशि में से 50 हजार रुपये 24 जुलाई 2026 को पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए।
अपने खाते में धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित उग्रसेन ने खुशी जताते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी एवं साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
साइबर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग एवं यूपीआई संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि वापस कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button