नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर का वीडियो वायरल, छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सूरजपुर/छत्तीसगढ़। जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला रामानुजनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम शाल्ही के खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह स्कूल समय में नशे की हालत में पाए गए। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हेडमास्टर जमीन पर लेटे हुए हैं और नशे की हालत में खुद को संभाल भी नहीं पा रहे हैं। इतना ही नहीं, वे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज भी करते नजर आ रहे हैं।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जहां शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी निभाते हैं, वहीं इस तरह की हरकतें शिक्षा व्यवस्था को बदनाम कर रही हैं।
फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button