ब्रिटेन में 100 साल पुराने भारतीय रेस्तरां पर बेदखली का खतरा, बचाने के लिए भारत से दखल की अपील

दुनिया के सबसे पुराने भारतीय रेस्टोरेंट वीरस्वामी पर लंदन में बेदखली का संकट मंडरा रहा है, जिसने भारत सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है।

लंदन/एजेंसी। दुनिया के सबसे पुराने भारतीय रेस्टोरेंट में से एक वीरस्वामी ने भारत सरकार से अपील की है कि वह लंदन में उसकी मशहूर जगह से उसे जबरन हटाए जाने के मामले में दखल दे। इस जगह पर कभी महात्मा गांधी का स्वागत किया गया था।
इस रेस्टोरेंट ने हाल ही में 100 साल पूरे किए हैं। अब महीने के आखिर में इसकी लीज को लेकर कानूनी लड़ाई होने वाली है। बिल्डिंग के मालिक क्राउन एस्टेट का कहना है कि बड़े पैमाने पर मरम्मत की जरूरत के कारण वे इस ऐतिहासिक रेस्टोरेंट की लीज को रिन्यू नहीं कर सकते।
वीरस्वामी की मालिक कंपनी एमडब्ल्यू ईट के रंजीत मथरानी ने कहा, ‘इतनी देर हो जाने के बाद भी, हम भारत सरकार से गुजारिश करेंगे कि वह भारतीय व्यंजन, जो ब्रिटेन में देश की ‘साफ्ट पावर’ है, के लिए दखल देने पर विचार करे।’ मथरानी ने कहा, “आखिरकार, वीरस्वामी भारत से बाहर गई पाक-कला की विशेषज्ञता का एक शानदार उदाहरण है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button