दिल्ली से झारखंड जा रही एंबुलेंस कौशांबी में दुर्घटनाग्रस्त, पति का शव ले जा रही विवाहिता समेत पांच घायल

कौशांबी में दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पति का शव ले जा रही महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। चालक को झपकी आने के कारण एंबुलेंस खड़े डीसीएम वाहन से टकरा गई, जिससे दो बच्चों समेत सभी घायलों को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया।

कौशांबी/उत्तर प्रदेश। दिल्ली कोलकाता नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह कौशांबी के कोखराज इलाके में सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से पति का शव लेकर झारखंड जा रही विवाहिता समेत पांच लोग शनिवार सुबह यहां एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गए। एंबुलेंस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
हादसा सुबह करीब सात बजे कोखराज थाना क्षेत्र में शहजादपुर चौकी अंतर्गत ननमई मोड़ स्थित ढाबे के पास हुआ। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस, एनएचएआइ और फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिराथू भेजा। घायलों में दो बच्चे हैं।
बताया जाता है कि चालक के संतुलन खोने से तेज रफ्तार एंबुलेंस हाईवे से नीचे उतारकर खड़ी की गई डीसीएम वाहन में पीछे से जा घुसी। उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एंबुलेंस सवार मंजू देवी, जाह्नवी, अंजली, ललिता देवी व हरखू घायल हो गए। रोती बिलखती ललिता ने बताया कि पति गणेश का शव लेकर सभी लोग घर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button