सीएम विजय ने पीएम मोदी से की मुलाकात,अमित शाह से भी मिलने की तैयारी, कांग्रेस की बढ़ी बैचेनी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जो मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका पहला दिल्ली दौरा है।

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 10 मई को मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय का ये पहला दिल्ली दौरा है। उनकी पार्टी ने 234 विधानसभा सीटों में से 108 सीटों पर जीत हासिल की थी।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय गुरुवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कई अन्य वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले मंगलवार को विजय ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखकर केंद्र सरकार के आग्रह किया था कि वह कर्नाटक सरकार को मेकेदातु बांध के निर्माण की अनुमति न दे।
पत्र में विजय ने कहा कि कर्नाटक द्वारा प्रस्तावित यह परियोजना सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार द्वारा की गई टिप्पणियों पर भी चिंता व्यक्त की। विजय अगले दिन अपने सहयोगियों से मिलने के लिए दिल्ली में ही रुक सकते हैं। ऐसी खबरों पर कि वह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं, एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी तक कुछ भी पक्का नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button