दिल्ली के गोविंदपुरी में डबल मर्डर, मां-बेटे की चाकू से गोदकर हत्या

दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में मां शारदा और उनके 14 वर्षीय बेटे खुशहाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

दिल्ली ब्यूरो। दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां देर रात एक घर के अंदर मां और बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय शारदा और उनके 15 वर्षीय बेटे कुशल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के वक्त घर में सिर्फ मां-बेटा ही मौजूद थे। शारदा के पति रात को बुध बाजार में अपनी दुकान लगाने के बाद घर लौटे, तो उन्होंने दरवाजे के नीचे से खून बहता हुआ देखा।
घबराकर जब वह घर के अंदर दाखिल हुए, तो किचन का नजारा देख उनके होश उड़ गए। अंदर उनकी पत्नी शारदा और बेटा कुशल खून से लथपथ मृत पड़े हुए थे। दोनों पर किसी भारी और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए थे।
पीड़ित पति ने तुरंत इस भयावह घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए दिल्ली पुलिस की कई स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।
हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस घर के आसपास और गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के वक्त घर में किसने एंट्री की थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button