गाजियाबाद में पार्क और सड़कों का बदलेगा स्वरूप, महापौर ने 4.60 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

महापौर सुनीता दयाल ने इंदिरापुरम और विजय नगर में 4.60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल ने शुक्रवार को इंदिरापुरम व विजय नगर में पार्कों के सुंदरीकरण व सड़क निर्माण के लिए 4.60 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। महापौर ने कहा कि पार्कों के सुंदरीकरण व सड़कों के निर्माण होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इंदिरापुरम में कई पार्कों में वर्षों से कार्य नहीं किया गया। पार्कों पर अवैध कब्जा भी कर रखा था। इन पार्कों से अतिक्रमण हटवाकर कार्यों का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराए गए हैं।
पार्कों में कार्य होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। महापौर सुनीता ने बताया गया कि शहर में पार्कों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे ही पूर्व में भी मियावकी पद्धति से वृहद पौधरोपण किया गया। जिससे शहर का वातावरण ठीक रह सके और प्रदूषण पर प्रहार किया जा सके। ऐसे ही शहर में टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।

इन कार्यों का किया शिलान्यास

  • वार्ड 57 मकनपुर गांव में काला पत्थर रोड से श्रीराम मार्किट होते हुए सड़क निर्माण होगा।
  • वार्ड 57 मकनपुर न्याय खंड-दो में सड़क निर्माण व आंतरिक गलियों का निर्माण कार्य होगा।
  • वार्ड-दो राहुल विहार में इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा।
  • वार्ड 87 ज्ञान खंड-चार में पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा।
  • वार्ड 100 में शिप्रा सनसिटी कृष्णा वाटिका पार्क का सुंदरीकरण होगा।
  • वार्ड 87 ज्ञान खंड-चार में टंकी वाले पार्क का सुंदरीकरण का कार्य होगा।
  • वार्ड 77 वैशाली के एवेन्यू सोसायटी के सामने वाले पार्क का सुंदरीकरण होगा।
  • वार्ड 87 न्याय खंड-तीन के सामने ग्रीन बेल्ट 67 का सुंदरीकरण किया जाएगा।
  • वार्ड 87 ज्ञान खंड-चार में पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button