प्रयागराज में सेना की भर्ती परीक्षा में ब्लू-टूथ डिवाइस से नकल, 12 गिरफ्तार
प्रयागराज में सेना की ट्रेड्समैन मेट परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते हुए 12 अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। एक युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए भी गिरफ्तार हुआ, सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश। सेना की ओर से आयोजित ट्रेड्समैन मेट परीक्षा-2026 में भी कई युवक ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर रहे थे। सोमवार को परीक्षा में चेकिंग के दौरान 12 अभ्यर्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। इसके साथ ही दूसरे स्थान पर एक युवक को परीक्षा देते हुए दबोचा गया। सभी के खिलाफ नैनी थाने में मुकदमा लिखा गया है। अभियुक्तों के कब्जे से इलेक्ट्रानिक डिवाइस समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
बताया गया है कि छिवकी स्थित 508 आर्मी बेस वर्कशॉप छिवकी में आयोजित ट्रेड्समैन मेट परीक्षा चल रही है। सोमवार को पर्यवेक्षण इनविजिलेशन स्टाफ की ओर से नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से चेकिंग की जा रही थी। तभी दीपक पुत्र सुभाष निवासी हरियाणा को दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ लिया गया। बायोमैट्रिक जांच में उसकी सच्चाई सामने आई।
पूछताछ में उसने बताया कि गांव के ही दूसरे युवक के स्थान पर परीक्षा में शामिल हुआ था। तब पर्यवेक्षण इनविजिलेशन ने सख्ती के साथ चेकिंग शुरू की तो 12 अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से नकल करते हुए पकड़े गए। खबर मिलने पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पकड़कर थाने लाई। इंस्पेक्टर नैनी बृजकिशोर गौतम ने बताया कि मामले में आर्मी बेस के ग्रुप कैप्टन महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन कौशिक पोद्दार की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की गई है। इससे पहले भी दो युवकों को परीक्षा में धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
बरामदगी हुई सामग्री
आधार कार्ड, फोटोग्राफ, शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, नौ ब्लूटूथ डिवाइस ट्रांसमिटर, 10 इयरबड, सात सिमकार्ड, एक पावर बैंक, पांच मूल आधार कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, पैन कार्ड, तीन राइटिंग पैड़, एउक मारूति कार अर्टिगा, कार में कुल सात बैग व चार मोबाइल और फोटाग्राफ।
इनकी हुई गिरफ्तारी
- दीपक पुत्र सुभाष निवासी सुरबरा जिंद हरियाणा
- हरदीप सिंह पुत्र डलेर सिंह निवासी कुतराना जिन्द हरियाणा
- संदीप पुत्र रोहताश निवासी वरोदा जिन्द हरियाणा
- लोकेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी निदाना जिन्द हरियाणा
- जयदीप पुत्र मुकेश कुमार निवासी सुन्धाना रोहतक हरियाणा
- तेजनारायण पुत्र उमाशंकर सिंह निवासी उर्जानगर दानापुर पटना बिहार
- तुषार पुत्र राकेश कुमार निवासी भरन रोहतक हरियाणा
- दीपक कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी दनाना भिवाणी हरियाणा
- राहुल कुमार पुत्र ईश्वरलाल निवासी कनवास दौसा राजस्थान
- संजीव पुत्र सुशील कुमार निवासी नरवाना जिन्द हरियाणा
- अखिल पुत्र बलराज निवासी कसन कैथल हरियाणा
- नरेश सिंह पुत्र हरवीर सिंह निवासी जारूआ कटरा मलपुरा आगरा यूपी
- गुरसब पुत्र भरत पाल निवासी बानपुर देवाल कैथल हरियाणा




